Thursday, June 19, 2025
Homeक्राइम न्यूजप्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, अप्रिय घटना का जताया अंदेशा

प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, अप्रिय घटना का जताया अंदेशा

केकड़ी, 09 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए सुरक्षा की मांग की है। प्रेमी युगल ने अपने ही परिवार के खिलाफ जाकर एक दूसरे को चुना और समाज में प्रचलित प्रथा के अनुसार विवाह कर लिया। इस कदम के बाद अब परिवार वालों से ही उन्हें खतरा है। परिवार वालों की धमकी के बाद दोनों ने पुलिस कप्तान से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

परिजन पर लगाया परेशान करने का आरोप कादेड़ा निवासी सुनीता ने पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के समक्ष पेश होकर बताया कि उसने सदारा निवासी दिलखुश के साथ प्रेम संबंध होने के कारण हिंदू रीति रिवाज से 5 जनवरी को शादी की थी। शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ अपनी मर्जी से रह रही है। इसके बावजूद पीहर पक्ष के लोग उसके पति और ससुराल वालों को नाजायज परेशान कर रहे हैं। उन्होंने अप्रिय घटना का अंदेशा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES