Tuesday, January 20, 2026
Homeशासन प्रशासनफसल खराबे ने तोड़ी किसान की कमर, प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने...

फसल खराबे ने तोड़ी किसान की कमर, प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 3 अक्टूबर को

केकड़ी, 29 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय किसान संघ जिला केकड़ी की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फसल खराबे को लेकर चर्चा की गई तथा आगामी 3 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया। धरना प्रदर्शन में केकड़ी जिले के सभी तहसीलों के किसान भाग लेंगे। इस दौरान संभाग प्रभारी राजेश्वर प्रसाद शर्मा, संभाग अध्यक्ष राजेश डूंगरिया, तहसील उपाध्यक्ष जीवालाल कुमावत, राजस्व प्रमुख पोखर राम जाट सहित अन्य ने सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES