केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) श्री दिगंबर जैन महिला मंडल के तत्वाधान में फाग उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं ने फागुन गीतों पर तरह-तरह की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। अध्यक्ष टीना छाबड़ा ने बताया कि इस दौरान अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा फूलों से होली खेली गई। हाऊजी गेम में सुमन सोगानी, माया सेठी, मीनाक्षी सेठी, मीना छाबड़ा, शकुंतला गंगवाल, सीमा शाह, निशा पाटोदी, सुनीता विनोद पाटनी, चंद्रिका भाल, विजया पांड्या, मंजू अजगरा व प्रेमलता कटारिया विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को मधु कासलीवाल की ओर से पारितोषित वितरित किए गए। दूसरे गेम में संजू भाल, इंदिरा रांटा, उषा टोंग्या, गुड्डी पाटनी, सुमन सोगानी, मीना छाबड़ा, भावना कासलीवाल विजेता रही। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर संतोष पाण्ड्या को फागुन की रानी चुना गया। मण्डल की पदाधिकारियों ने पाण्ड्या को फागुन की रानी का ताज पहना कर सम्मानित किया। आयोजन में मंत्री किरण गंगवाल व कोषाध्यक्ष उषा पाटनी ने सहयोग किया। संचालन नीलिमा शाह ने किया।
संबंधित समाचार के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।
फाग गीतों की स्वर लहरियों के बीच ‘पन्नामणि’ बनी फागुन की रानी
https://adityanewsnetwork.com/फाग-गीतों-की-स्वर-लहरियों/