केकड़ी, 2 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित शांतिनाथ नगर द्वितीय में बुधवार रात्रि को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। शुरुआत में विनय भाटी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल ने फागुन आयो रे…, नैणां नीचा कर ले श्याम न रिझावली काई.., कीर्तन की है रात बाबा…, रंग मत डार रे सावरियां.., आज बिरज मे होली रे रसिया.., इक बार राधा बनकर देखो.., अब तो आजा सावंरिया…, मै तो श्याम रंग में रंग गई…, हीरा मोती से नजर उतार दूं…, चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है… आदि भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों पर महिला पुरुषों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया।
बच्चों ने धरा राधा कृष्ण का रूप फाग उत्सव के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धर कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान ठाकुर जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। महिला पुरुषों ने फूलों से होली खेल कर भगवान को रिझाया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, मुकेश विजय, विनय भाटी, विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, डॉ लोकेश धाकड़, राजवीर हावा, लोकेश शर्मा, अनिल टांक, एडवोकेट लोकेश शर्मा, नीलम शर्मा, गोमती विजय, पिंकीं सागरिया, कैलाशी धाकड़, नीतू भाटी, ममता धाकड़ आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। बाबा श्याम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
फाग महोत्सव में फूलों संग खेली होली, भजनों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

केकड़ी: फाग उत्सव के दौरान सजाई गई झांकी।