Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिफूलों संग खेली होली, लगाई गुलाल, गाए फाग गीत

फूलों संग खेली होली, लगाई गुलाल, गाए फाग गीत

केकड़ी, 10 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तेलियान समाज महिला मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को तेलियान मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम की मनमोहक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कल्याणेश्वर महिला मंडल व साहू महिला मंडल की शांतिदेवी साहू, ममता साहू, संगीता साहू, विमला साहू, कमला शर्मा, चंद्रकांता सैनी, गीता कुमावत, विजयलक्ष्मी, कैलाशी देवी, रेखा आचार्य, गायत्री राजावत, जमुना जाट, भावना सहित अन्य सदस्याओं ने एक से बढ़कर एक फाग गीत प्रस्तुत किए। गीत व भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया।

सजाई मनमोहक झांकी इस अवसर पर महिलाओं ने फूल व गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की सजीव मनमोहक झांकी भी सजाई गई। आयोजन में संगीता साहू, विमला दिया, प्रियंका साहू, झंनका साहू, उषा, गीता गेरोटिया, सुनीता गेरोटिया, सुशीला जेतवाल, पूजा साहू, बीना, अनीता, माया जेतवाल, मंजू सिणोदिया, सुनीता साहू, गुड्डा, शांति साहू, निर्मला, पूर्व पार्षद कमला देवी साहू, इंदिरा देवी साहू, सोनिया साहू सहित अन्य ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES