Site icon Aditya News Network – Kekri News

बच्चों के लिए दूध गर्म करते समय गैस सिलेण्डर धधका, गंभीर रूप से झुलसी महिला

आग की चपेट में आने से झुलसी महिला।

केकड़ी, 02 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के सरवाड़ उपखंड के जगपुरा गांव में मिड डे मील में बच्चों के लिए दूध गर्म करते समय गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से पोषाहार बनाने वाली महिला झुलस गई। महिला को घायल अवस्था में अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार जगपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंदिरा देवी वैष्णव पोषाहार बनाने का काम करती है। सुबह 11 बजे वह विद्यालय में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी।

गंभीर रूप से झुलसी महिला इस दौरान अचानक से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे इंदिरा देवी वैष्णव आग में झुलस गई। अचानक हुई घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय स्टाफ व अन्य लोगों ने जैसे तैसे करके गैस सिलेंडर की आग बुझाई। हादसे में गंभीर अवस्था में घायल इंदिरा देवी वैष्णव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार जारी है। आग से इंदिरा देवी वैष्णव लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गई है।

Exit mobile version