Thursday, March 13, 2025
Homeशिक्षाबच्चों ने बनाए आर्ट एंड क्राफ्ट के आकर्षक आइटम

बच्चों ने बनाए आर्ट एंड क्राफ्ट के आकर्षक आइटम

केकड़ी, 21 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित अपेक्स इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। निदेशक मनोज कुमावत व प्रिंसिपल रुचिका कुमावत ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के हाथ से बने दीपावली सजावट के सामान तैयार किए। जूनियर सेक्शन के बच्चों ने दीया डेकोरेशन, स्वास्तिक रंगोली व कलश डेकोरेशन किया तथा सीनियर सेक्शन द्वारा पिकॉक दीया डेकोरेशन, शुभ-लाभ लटकन व पूजा थाली का डेकोरेशन किया गया।

फुलझड़िया व अनार चलाकर मनाई दीपावली इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक वर्ग ने भी विभिन्न गानों पर डांस करके कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने फुलझड़िया व अनार चलाकर संस्थान में दीपावली का त्योहार मनाया। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल रुचिका कुमावत ने सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES