Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिबच्चों ने माता-पिता के पखारे पांव, की पूजा, आंखों में छलके आंसू

बच्चों ने माता-पिता के पखारे पांव, की पूजा, आंखों में छलके आंसू

केकड़ी, 14 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब एवं सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मातृ—पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 91 बच्चों ने अपने माता—पिता के चरण पखारे तथा पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों और उनके माता-पिता की आंखें भर आई। पूजन के दौरान बच्चे जिस समय अपने माता-पिता से गले मिले, उस समय वहां मौजूद सभी का हृदय द्रवित हो गया। पूजन के सामूहिक दृश्य से सभी आनंदित नजर आए।

माता-पिता चलते फिरते भगवान समारोह को संबोधित करते हुए प्रांतीय सभापति एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन एस.एन. न्याति ने कहा कि माता-पिता चलते फिरते भगवान है। जो अपने माता पिता को प्रसन्नचित रखते है, उनको ईश्वर की प्राप्ति स्वत: ही हो जाती है। क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने माता-पिता की सेवा को मुख्य धर्म बताया। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य एस.एन. खंडेलवाल ने दिया। निदेशक अजय जैन व विद्यालय स्टाफ ने लायन्स क्लब के सभी सदस्यों का तिलक, माला व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। संस्थान सचिव आनंद सोनी ने संस्कृति को जीवित रखने के लिए क्लब द्वारा आयोजित माता पिता पूजन कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्थान अध्यक्ष संजय कटारिया ने आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा प्रदान करते है।

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान सुनिधि जांगिड़, इशिका, अर्पिता, भूमि, देवांशी, अक्सी, वंशिका, रक्षिता व अक्षिता ने राष्ट्र गीत, आरवी जैन ने स्वागत गीत, ऋषिका ने संस्कृत भाषण, अर्पिता सिंह ने हिंदी भाषण एवं इशिका, देवांशी व एरिशा जैन ने माता-पिता के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। संस्कृत मंत्र का उच्चारण सफल दाधीच ने किया। संचालन श्रीनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय पांड्या, पदम रांटा, विनय कटारिया, सीमा चौधरी, सीमा व्यास, भरत माहेश्वरी, जगदीश फतेहपुरिया, अनिल बंसल, आशाराम जांगिड़ आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES