Site icon Aditya News Network – Kekri News

बहाई भजनों की रसगंगा, लगाया पौषबड़े का भोग

केकड़ी। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से लक्ष्मीनाथ मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान को बड़े़, गुलगुले एवम हलुवे का भोग लगाया गया। महिला मंडल की सदस्याओं ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। आरती व भोग के बाद भक्तों को प्रसाद ​का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल संरक्षक कौशल्या गर्ग, अध्यक्ष सरोज फतेहपुरिया, उपाध्यक्ष मधु अग्रवाल, सचिव गायत्री बंसल, कोषाध्यक्ष रीटा चौकड़ीवाल, चंद्रकांता गर्ग, पूजा गर्ग, प्रभा गर्ग, संतोष पिलानिया, अलका चौकड़ीवाल, मंजू फतेहपुरिया समेत अन्य महिलाओं ने सहयोग किया।

Exit mobile version