केकड़ी। भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवगांव गेट स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। विरोधी भी उनकी प्रतिभा के कायल थे। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्प्रेरित किया है। देश के सफलतम प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी यादों व विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे।
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वाजपेयी
