Site icon Aditya News Network – Kekri News

बालश्रम छोड़ो किताबों से नाता जोड़ो…, पोस्टर से किया बालश्रम की रोकथाम के लिए जागरुक

केकड़ी: बालश्रम रोकथाम जागरूकता का संदेश देते बच्चे।

केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): चहुंमुखी ग्रामीण विकास संस्थान जूनियां के तत्वावधान में रविवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष भंवर लाल प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर अभिभावकों और बच्चों से बालश्रम के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद बच्चों ने बाल श्रम को ना, पढ़ाई को हां…, बाल श्रम अभी नहीं, कभी नहीं कभी नहीं…, बालश्रम छोड़ो किताबों से नाता जोड़ो… आदि नारे लिखकर पोस्टर के माध्यम से बालश्रम रोकथाम जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर चहुंमुखी विकास संस्थान के भंवर लाल प्रजापत, पवन प्रजापति, विशाल वर्मा, सुमित आदि उपस्थित रहे। संस्था द्वारा बालश्रम रोकथाम जागरूकता सप्ताह के तहत गांवों में रैली, पोस्टर, संवाद, खेल आदि गतिविधियां आयोजित कर बालश्रम रोकथाम की अलख जगाई जाएगी।

Exit mobile version