Site icon Aditya News Network – Kekri News

बिजली संकट बरकरार, इन इलाकों में चार घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

केकड़ी, 25 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी कस्बे के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को 4 घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि गुरुवार को 11 केवी देवगांव फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण कंजर बस्ती, बड़ा तालाब, देवगांव गेट, लाभचन्द मार्केट, सब्जी मण्डी, सदर बाजार, खिड़की गेट, जुवाड़िया मोहल्ला, घण्टाघर, घोसी मोहल्ला, बलाई मोहल्ला, हरि आयल मिल, गुजरवाड़ा, छगनपुरा आदि इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Exit mobile version