Site icon Aditya News Network – Kekri News

बेटी से मिलकर वापस घर लौट रहा था युवक, बाइक की चपेट में आने से हुई मौत

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 20 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सदर थाना इलाके के पारा व गणेशपुरा के मध्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक कनेछन में अपनी बेटी से मिलकर वापस घर लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुरा (पारा) निवासी भंवरलाल मीणा (43) पुत्र छोटूलाल की पुत्री भीलवाड़ा जिले के कनेछन गांव में अध्यनरत है। भंवरलाल गुरुवार सुबह अपनी पुत्री से मिलकर बाइक पर वापस घर लौट रहा था। पारा व गणेशपुरा के मध्य बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके से भागा बाइक चालक हादसे के बाद दुर्घटनाकारित करने वाला बाइक चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। आसपास के खेतों में चौकीदारी कर रहे किसानों ने भंवरलाल को केकड़ी स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल सम्पतराज मीणा अस्पताल पहुंचे और पंचनामा व पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version