Friday, March 14, 2025
Homeक्राइम न्यूजबेरहम बदमाशों ने वृद्ध दंपति पर बोला धावा, बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी,...

बेरहम बदमाशों ने वृद्ध दंपति पर बोला धावा, बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, बदमाशों के मंसूबे हुए नाकाम

केकड़ी, 14 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत भिनाय थाना क्षेत्र के नागोला में बीती रात चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने वृद्ध दंपत्ति पर हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग द्वारा बहादुरी दिखाने से चोर मौके से भाग छूटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागोला निवासी वृद्ध दंपति घीसालाल खटीक उम्र 70 वर्ष तथा पारसी देवी खटीक उम्र 65 वर्ष अपने मकान के बाहर लेग टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात्रि को करीबन 2 बजे तीन चोर पीछे के रास्ते से कांटो की बाड़ को कूद कर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने पारसी देवी के कानों में पहने आर्टिफिशियल टॉप्स तथा आर्टिफिशियल राखड़ी को असली समझ कर खोल लिया।
घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।

पैर काटने की कोशिश चोरों ने पैरों में पहनी चांदी की कड़िया व चांदी की चूड़ियों को खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुलने पर तेज धारदार हथियार से पैर काटने की कोशिश की। इसी दौरान वृद्ध दम्पत्ति की नींद खुल गई। जाग होते ही चोरों ने दम्पत्ति पर धावा बोल दिया। इस दौरान बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए एक चोर को दबोच लिया, लेकिन मौका पाकर तीनों चोर मौके से भाग छूटे। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने बुजुर्ग दम्पत्ति का उपचार करवाया। इस संबंध में पीड़ित दम्पत्ति ने भिनाय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES