Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजभक्तामर के गूंजे श्लोक, भजनों की बहाई रसगंगा

भक्तामर के गूंजे श्लोक, भजनों की बहाई रसगंगा

केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शुभकामना परिवार की ओर से शनिवार को पुरानी केकड़ी स्थित मुनिसुव्रत नाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि इस दौरान उपाध्याय शाखा की ओर से प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। जिसमे अनिता चौधरी, मीनाक्षी सेठी, ऊषा टोंग्या, मेनका जैन व राजेश्वरी बड़जात्या विजेता रही। संरक्षक प्रमिला जैन ने बताया कि लक्की ड्रॉ के पुरस्कार गुड्डी पाटनी की ओर से दिए गए।

महिलाओं ने निभाई सहभागिता लक्की ड्रॉ में अरूणा बसंल, आरती जैन, चन्द्रकान्ता जैन, प्रसन्नलता जैन व कान्तादेवी पाटनी विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। आयोजन में मुन्ना देवी कटारिया, डिम्पल पाण्ड्या, कल्पना कटारिया, स्नेहलता मोदी, शकुन्तला पाण्ड्या, शिल्पी पाण्ड्या, संतोष पाण्ड्या, प्रमिला गंगवाल, मुन्नीदेवी पाण्ड्या, पूजा कटारिया सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES