Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही संकल्प, एक व नेक होकर लडेंगे चुनाव, हर हाल में फहराएंगे जीत का परचम

केकड़ी: प्रेसवार्ता को संबोधित करते सावरकुंडला गुजरात के भाजपा विधायक महेश कसवाला।

केकड़ी, 27 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावरकुंडला गुजरात के भाजपा विधायक महेश कसवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मूलरूप से संकल्पबद्ध है कि इस बार चुनाव एक व नेक होकर लड़ा जाए। राजस्थान में फिर से परिवर्तन की हवा बह रही है। इस बार भाजपा की सरकार सिर्फ 5 साल के लिए नहीं अपितु 25 साल के लिए बनने वाली है। एकजुटता के दम पर ही भाजपा केकड़ी में जीत का परचम लहाराने वाली है। वे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सात दिवसीय प्रवास के बाद रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराधों से आम जनता त्रस्त है।
केकड़ी: प्रेसवार्ता के दौरान 23 सूत्री आरोप पत्र जारी करते भाजपा नेता।

आमजन का विश्वास भाजपा के साथ महेश कसवाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा को शासन में देखना चाहती है। गहलोत शासन में महिला अत्याचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ टूट चुके है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यहां आमजन सुरक्षित नहीं है। आम जनता खौफ के माहौल में जी रही है। ऐसे हालात में अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किसी भी कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकता है। यह विशेषता केवल बीजेपी में ही है। यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी टिकट प्राप्त कर सकता है। इस दौरान उन्होंने नहीं सहेगा राजस्थान के तहत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का 23 सूत्री आरोप पत्र जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार व स्थानीय कांग्रेस विधायक पर जमकर निशाना साधा।

केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे फीडबैक रिपोर्ट भाजपा विधायक महेश कसवाला ने बताया कि 7 दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने अलग—अलग मण्डल में सम्पर्क किया तथा कार्यकर्ताओं को एकजुटता व अनुशासन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, नेताओं, बूथ अध्यक्षों एवं आमजनता से बातचीत की। यहां से मिले फीडबैक की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्दी ही केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
ये रहे मौजूद इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, गोविन्द जैन, विजय प्रताप सिंह शक्तावत, रिंकू कंवर राठौड़, कृष्णानन्द तिवाड़ी, वीरभद्र सिंह, विधानसभा विस्तारक नरेश योगी, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version