Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा का नवमतदाता अभियान 15 जनवरी से, केकड़ी के रोहित जांगिड़ बने जिला संयोजक

रोहित जांगिड़ (फाइल फोटो)

केकड़ी, 13 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी 15 जनवरी से पूरे प्रदेश में नव मतदाता अभियान की शुरुआत करेगी। इस कार्यक्रम के लिए अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जिला, विधानसभा व मंडल स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए है। भूतड़ा ने बताया कि केकड़ी निवासी रोहित जांगिड़ को जिला संयोजक एवं पुष्कर निवासी अर्जुन सिंह रावत, बिजयनगर निवासी अभिषेक रांका व ब्यावर निवासी कमलेश बंट को सह संयोजक बनाया गया है।

मंडल स्तर पर भी हुई नियुक्तियां इसी प्रकार केकड़ी शहर में रोहन राठी को संयोजक व मोहित सिखवाल को सह संयोजक, सरवाड़ शहर में आशीष त्रिपाठी को संयोजक व राम जांगिड़ को सह संयोजक, वीर सावरकर मंडल में महेश प्रजापत को संयोजक व रामनिवास जाट को सह संयोजक, गणेश चौकी मण्डल में शिवराज गर्ग को संयोजक व विनोद छीपा को सह संयोजक, ब्रह्माणी माता मण्डल में हेमराज यादव को संयोजक व बीएल कुमावत को सह संयोजक, बावन माता मण्डल में योगराज सिंह को संयोजक व अनिल मीणा को सह संयोजक एवं बजरंग मण्डल में नारायण प्रजापत को संयोजक व गोपाल सिंह चकवी को सह संयोजक बनाया गया है।

Exit mobile version