Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई, मनाया जश्न, की आतिशबाजी

भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर चौराहे पर एकत्रित होकर पांच में से चार प्रदेश में जीत मिलने की खुशी में मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, आमजन के भरोसे और विश्वास की जीत है। इस जीत के कई मायने है। राजनीति हमेशा से संभावनाओं का खेल रहा है। इस बार भाजपा ने उत्तरप्रदेश में फिर से सरकार बना कर नया इतिहास बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल के कार्यकाल में शासन प्रशासन की नई अवधारणा प्रस्तुत की है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, लक्ष्मण सिंह राठौड़, अनिल राठी, रामबाबू सागरिया, बलराज मेहरचन्दानी, दशरथ साहू, कमल सांखला, सत्यनारायण चौधरी, महावीर साहू, लोकेश साहू, ज्ञानेश्वर व्यास, श्याम सुन्दर शास्त्री, पूनमकंवर, दमयन्ती जोशी, चित्रा व्यास, महेश बोयत, सुरेश सैन, दीपक जैन, हेमराज आचार्य, बद्रीलाल माली, प्रीतम जैन, अर्जुन सिंह शक्तावत, रोहित जांगिड़, महेश नायक समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version