केकड़ी, 9 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में अजमेर देहात जिले में चल रहे सशक्त बूथ अभियान के तहत जिले में चल रहे पन्ना प्रमुख निर्माण कार्य योजना के अंतर्गत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के केकड़ी शहर मंडल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पन्ना प्रमुख का कार्य पूर्ण कर शनिवार को केकड़ी विधानसभा समन्वयक व देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी को केकड़ी शहर मंडल की पन्ना प्रमुखों की 29 बूथो की कंप्लीट सूची सौंपी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने कहा कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में केकड़ी शहर मंडल द्वारा सबसे पहले लिस्टे जमा कराई गई है। इसके लिए मण्डल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। आशा है कि भविष्य में भी संगठन द्वारा जो कार्य सौंपे जाएंगे उसको भी केकडी शहर मंडल पूर्ण मनोयोग से पूरा करेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल कोषाध्यक्ष लोकेश साहू भी मौजूद रहे।
भाजपा की नैय्या पार लगाएंगे पन्ना प्रमुख, पदाधिकारियों ने सौंपी सूचियां

केकड़ी: पन्ना प्रमुखों की सूची सौंपते भाजपा पदाधिकारी।