Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिभाजपा ने कहा दूरगामी सोच के साथ तैयार किया गया है बजट,...

भाजपा ने कहा दूरगामी सोच के साथ तैयार किया गया है बजट, कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए बजट पर भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के नेताओं ने जहां बजट को विकास करने वाला बताते हुए सराहना की है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे निराशाजनक बताया है। केकड़ी के प्रमुख नेताओं ने कुछ यों दी अपनी प्रतिक्रिया…

शत्रुघ्न गौत्तम, पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक केकड़ी

बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है। इसमे बेरोजगार युवाओं के लिये दूरगामी सोच के साथ विजन तैयार किया गया है। कुल मिलाकर बजट कल्याणकारी है। इस बजट से आमजन को काफी राहत मिलेगी। बजट आगामी 25 वर्ष के विजन के साथ तैयार होने के कारण बेहद संतुलित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सता में आने के बाद देश में कई परिवर्तन हुए है। इस बजट से विकास में और अधिक तेजी आएगी। शत्रुघ्न गौत्तम, पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक केकड़ी
राजेन्द्र विनायका, भाजपा नेता, केकड़ी

बजट विकासोन्मुखी है। इसमे किसानों के हित का पूरा ध्यान रखा गया है। वित्तमंत्री ने विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बजट बनाया है। इन्कम टैक्स के स्लैब में बदलाव से लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है। बजट से देश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। यह बजट आमजन, किसानों, युवाओं और व्यापारियों का हितैषी साबित होगा। बजट प्रावधानों से आर्थिक सुधारों में तेजी आएगी। राजेन्द्र विनायका, भाजपा नेता, केकड़ी
समरवीर सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी

बजट निराशाजनक है। यह बजट नारों और जुमलों का पिटारा है। इस बजट ने सभी तबकों को निराश किया है। अर्थव्यवस्था के किसी भी प्रमुख क्षेत्र के लिए बजट में कोई दिशा और दृष्टि नहीं दिखी। बजट में बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं किया गया। सबका साथ-सबका विकास का जुमला सुना सुना कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। समरवीर सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी
निर्मल चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी

पूरे देश को उम्मीद थी कि बजट गरीबों और आम लोगों के लिए राहत लाएगा। मगर महंगाई से प्रभावित लोगों के लिए भी बजट में कोई राहत नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गई है। मोदी सरकार की अर्थनीति देश के लिए अनर्थनीति साबित हो रही है। बजट में छोटे उद्योगों को भी किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। निर्मल चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, केकड़ी

RELATED ARTICLES