Thursday, March 13, 2025
Homeराजनीतिभाजपा ने जताया विमला पर भरोसा, नामांकन रैली में मौजूद रहेंगे विधायक...

भाजपा ने जताया विमला पर भरोसा, नामांकन रैली में मौजूद रहेंगे विधायक शत्रुघ्न गौतम

केकड़ी, 28 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर परिषद केकड़ी के वार्ड नंबर 9 में भाजपा पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां के आकस्मिक निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा ने सहानुभूति कार्ड खेलते हुए उनकी पत्नी विमला देवी डसाणियां को प्रत्याशी घोषित किया है। डसाणियां शुक्रवार को रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगी। उक्त सीट पर 10 जनवरी 2023 को उपचुनाव होगा।

जुटेंगे शहर के भाजपा कार्यकर्ता भाजपा शहर मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि नामांकन से पहले बीजासन माता मंदिर से विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व मे रैली निकाली जाएगी। जो उपखंड कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न होगी। यहां उपखंड अधिकारी को नामांकन पत्र पेश किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा केकड़ी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES