Wednesday, January 21, 2026
Homeराजनीतिभाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने

केकड़ी, 14 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा केकड़ी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा शोकलिया से रवाना हुई। जो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए जयपुर रोड स्थित पोकी नाडी पहुंची। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी परिसर, जयपुर रोड चुंगी चौकी, तेलियान मंदिर, अजमेरी गेट, सदर बाजार, घंटाघर, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, पाल टाकीज, शनिदेव मंदिर, कोटा रोड, भैरु गेट होते हुए कादेड़ा रोड स्थित बालाजी डीजल पहुंची। यहां पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।

पुष्पवर्षा से किया स्वागत दोपहिया व चौपहिया वाहनों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का केकड़ी के नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। कार्यकर्ता भारत माता की जय एवं वंदेमातरम आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, सदारा सरपंच गोविन्द जैन समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES