Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा सोशल मीडिया विभाग में विभिन्न मण्डलों के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की अनुशंषा पर भाजपा सोशल मीडिया विभाग अजमेर देहात ​के जिला संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री पुष्कर ने विभिन्न मण्डलों में संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की है। सह संयोजक नासिर मंसूरी सरवाड़ ने बताया कि सरवाड़ शहर मण्डल में प्रतीक जैन को संयोजक एवं ईशा धारू व राहुल सैनी को सह संयोजक, बजरंग मण्डल ग्रामीण सरवाड़ में राजेंद्र धाकड़ को संयोजक एवं शोभा देवी छीपा व ईश्वर सिंह को सहसंयोजक, ब्रह्माणी माता मंडल केकड़ी में सीताराम कुमावत को संयोजक एवं कमलेश मीणा व विनोद कुमार को सह संयोजक, रामगढ़ मंडल में राजू शर्मा को संयोजक एवं तेजू रावत व जगदेव सिंह रावत को सह संयोजक, बिजयनगर मंडल में मनीष मेवाड़ा को संयोजक एवं देवकी तोलानी व मनीष शर्मा को सह संयोजक, खरवा मंडल में राजू सिंह को संयोजक एवं लीला रावत व भगवान सिंह को सह संयोजक, रूपनगढ़ मंडल में अजय राव को संयोजक एवं दौलत सिंह व अंकित टांक को सह संयोजक, पुष्कर मंडल में रामनिवास जोशी को संयोजक एवं हिमांशु मौर्य व शुभम गिरी को सहसंयोजक, नरवर मंडल में संदीप राठी को संयोजक एवं कासिम शेख व कैलाश सिंह चारण को सह संयोजक तथा केकड़ी शहर मंडल में नरेंद्र (जय) सैनी को संयोजक एवं शालिनी दाधीच व पुष्पेंद्र शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

Exit mobile version