Wednesday, April 30, 2025
Homeशिक्षाभारत को जानो प्रतियोगिता: निजी व सरकारी विद्यालयों के 750 विद्यार्थी हुए...

भारत को जानो प्रतियोगिता: निजी व सरकारी विद्यालयों के 750 विद्यार्थी हुए शामिल

केकड़ी, 26 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के तत्वावधान में शनिवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में निजी व सरकारी विद्यालय के कुल 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रकल्प प्रभारी रामधन प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग बनाए गए। जिसमे कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को कनिष्ठ वर्ग व कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को वरिष्ठ वर्ग में रखा गया।

ओएमआर शीट में दिया जवाब परीक्षा में राजनीतिक, भौगोलिक, धार्मिक, खेलकूद व सामान्य ज्ञान पर आधारित 50 वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। जिनका जवाब ओएमआर शीट में भर कर दिया गया। शाखा स्तर पर दोनों वर्गों में प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थी प्रान्तीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन में प्रकल्प प्रभारी हरिनारायण बीदा, शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष भगवान महेश्वरी, प्रकल्प प्रभारी डॉ. आदित्य उदयवाल, निहालचंद मेडतवाल, रामनिवास जैन, महावीर पारीक आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES