Site icon Aditya News Network – Kekri News

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सेवादल कार्यकर्ता, झालावाड़ के लिए रवाना हुआ दल

केकड़ी: भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए झालावाड़ जा रहे सेवादल कार्यकर्ताओं के दल को पार्टी की झण्ड़ी दिखा कर रवाना करते पालिका अध्यक्ष साहू एवं अन्य।

केकड़ी, 4 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए सेवादल कार्यकर्ताओं का एक दल रविवार को झालावाड़ के लिए रवाना हुआ। पुराने डाक बंगले के सामने से रवाना हुए दल को पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, जिला देहात सेवादल अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, जिला कांग्रेस महामंत्री रतन पंवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी आदि नेताओं ने पार्टी की झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष चेतन रेगर, देहात सेवादल अध्यक्ष मूलचंद महावर, जिला संगठक मोहम्मद असलम, पार्षद इंसाफ अली शोरगर, युसूफ खान पठान, रुस्तम अली रंगरेज, कैलाश माली, जगदीश तेजी, बजरंग लाल चावला, घीसा लाल बैरवा सहित सेवादल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version