केकड़ी, 05 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलेट केकड़ी में 50वीं जिला स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद नारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने की। मंत्रालयिक कार्मिक सत्यनारायण सोनी ने बताया कि समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। प्रतियोगिता में जिला केकड़ी के ब्लॉक केकड़ी, सरवाड़, सावर, टोडारायसिंह एवं भिनाय के शिक्षा विभाग के सभी मंत्रालयिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।
इन्होंने किया सहयोग आयोजन में निर्णायक सत्यनारायण चौधरी, तकनीकी सलाहकार अरविंद अग्रवाल व महेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक गोविंद छीपा, प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा, अशोक पारीक, प्रभात पारीक, जयगोपाल पमनानी, दिलीप कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार शर्मा, रवि कुमार बोयत, विपिन जैन, जमील अहमद आदि ने सहयोग किया।
मंत्रालयिक कर्मचारी दिखाएंगे खेलकूद में दमखम, बुधवार से शुरु होंगे मुकाबले
