Site icon Aditya News Network – Kekri News

मतदाताओं में नजर आया जोश, युवाओं ने दिखाई मतदान में विशेष रुचि

केकड़ी: मतदान केन्द्र पर लगी महिलाओं की कतार।

केकड़ी, 25 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। हल्की सर्दी के कारण मतदान की शुरुआत धीमी रही। आठ बजे बाद मतदान में तेजी आई। यहां मतदाता शाम छह बजे तक अपना वोट डाल सकेंगे। मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा जोश नजर आ रहा है। युवा वर्ग व महिलाओं में मतदान के प्रति विशेष रुचि नजर आ रही है।
मतदान अपडेट
■ केकड़ी में शाम 6 बजे तक 75.76 फीसदी मतदान हुआ।
■ केकड़ी में शाम 5 बजे तक 67.35 फीसदी मतदान हुआ।
■ केकड़ी में दोपहर 3 बजे तक 53.84​​​​​​​ फीसदी मतदान हुआ।
■ केकड़ी में दोपहर 1 बजे तक 38.83​​​​​​​ फीसदी मतदान हुआ।
■ केकड़ी में सुबह 11 बजे तक 22.55 फीसदी मतदान हुआ।
■ केकड़ी में सवेरे 9 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान हुआ।
केकड़ी: मतदान केन्द्र पर लगी महिलाओं की कतार।

बुजुर्ग व दिव्यांग भी नहीं है पीछे यहां बुजुर्ग भी मतदान के अधिकार का जमकर उपयोग कर रहे है। हर केन्द्र पर बुजुर्ग मतदाताओं सहित दिव्यांग भी बड़ी संख्या में मतदान में भाग ले रहे है। इसी प्रकार तीन दिन की प्रसूता ने भी मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के यज्ञ में अपनी आहूति दी। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह-सुबह महिलाओं की लम्बी कतारें नजर आई। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है।
केकड़ी: पहली बार मतदान करने जाती युवतियां।

युवा वोटरों में नजर आया उत्साह केकड़ी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा एवं भाजपा के शत्रुघ्न गौतम के बीच है। निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकाधिक मतदान कराने के लिए शुरू की गई पहल से इस बार युवा, महिलाओं सहित नए जुड़े वोटरों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। केकड़ी में खाती मोहल्ला विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र को ग्रीन बूथ बनाया गया है। वहीं आठ बूथ पिंक बूथ बनाए गए है।
केकड़ी: खाती मोहल्ला विद्यालय में बनाया गया ग्रीन बूथ।

बीएलओ व स्काउट भी कर रहे मदद निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अनुपालना में बीएलओ भी अधिकाधिक मतदान के लिए जुटे हुए है। ये मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी दे रहे हैं। हर बूथ पर दो स्काउट गाइड भी तैनात किए गए हैं। जो बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

Exit mobile version