Wednesday, March 12, 2025
Homeराजनीतिमतदान प्रतिशत: केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिलावटिया खेड़ा ने मारी बाजी, टांटोटी...

मतदान प्रतिशत: केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिलावटिया खेड़ा ने मारी बाजी, टांटोटी का एक बूथ रहा सबसे पीछे

केकड़ी, 26 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए चुनाव में कुल 75.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 2 लाख 61 हजार 540 मतदाता पंजीकृत है। जिसमे 1 लाख 32 हजार 750 पुरूष, 1 लाख 28 हजार 789 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इनमें से कुल 1 लाख 98 हजार 137 मतदाताओं ने मतदान की आहूति देकर लोकतंत्र के यज्ञ को सफल बनाया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 279 पुरुष, 95 हजार 857 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। यहां पुरूषों का प्रतिशत 77.05 एवं महिलाओं का प्रतिशत 74.42 रहा।

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 99 बिलावटिया खेड़ा में हुआ। यहां 626 वोटर में से 588 ने वोट डाले। यहां 93.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान टांटोटी स्थित एक बूथ में हुआ। यहां भाग संख्या 15 में 1337 वोटर में से केवल 616 वोटर ने ही वोट डाले। यहां 46.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

केकड़ी शहरी क्षेत्र में 33 हजार 401 मतदाताओं में से 23 हजार 841 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 71.38 रहा। केकड़ी शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 145 महात्मा गांधी विद्यालय चारभुजा मंदिर के कमरा नम्बर 8 में हुआ। यहां 1146 वोटर में से 953 ने वोट डाले। यहां 83.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान भाग संख्या 128 महात्मा गांधी विद्यालय पायलेट के कमरा नम्बर 10 में हुआ। यहां 1402 वोटर में से 849 ने वोट डाले। यहां 60.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

सरवाड़ शहरी क्षेत्र में 14 हजार 903 मतदाताओं में से 12 हजार 58 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 80.76 रहा। सरवाड़ शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 64 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांपला गेट के कमरा नम्बर 01 में हुआ। यहां 1414 वोटर में से 1239 ने वोट डाले। यहां 87.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान भाग संख्या 65 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खीरिया गेट नया भवन के कमरा नम्बर 05 में हुआ। यहां 1040 वोटर में से 751 ने वोट डाले। यहां 72.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

सावर शहरी क्षेत्र में 8 हजार 693 मतदाताओं में से 5 हजार 903 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 67.90 रहा। सावर शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 234 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नम्बर 05 में हुआ। यहां 1013 वोटर में से 748 ने वोट डाले। यहां 73.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान भाग संख्या 233 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नम्बर 07 में हुआ। यहां 961 वोटर में से 573 ने वोट डाले। यहां 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

RELATED ARTICLES