Site icon Aditya News Network – Kekri News

महिला सशक्तिकरण एवं लैगिंक दुराचार की रोकथाम में सजगता एवं जागरूकता महत्वपूर्ण कड़ी

केकड़ी। पुलिस द्वारा शुरु किए गए आवाज दो अभियान को जन अभियान बनाने के लिए व्यापक प्रचारप्रसार शुरु किया गया है। केकड़ी शहर थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मेवदाकलां में जागरूकता रथ ने कठपुतली नृत्य, मनोरंजक गीत आदि के माध्यम से आमजन को जागरुक किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं युवतियों के प्रति लोगों की सोच बदलने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। पुलिस महिला अपराधों के संबंध में संवेदनशीलता के साथ कार्य करती है। महिला सशक्तिकरण एवं लैगिंक दुराचार की रोकथाम में सजगता एवं जागरूकता महत्वपूर्ण कड़ी है। महिला कान्स्टेबल प्रेम ने अभियान की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आवाज दो अभियान का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं प्रावधानों के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है। आपात परिस्थितियों में महिलाओं युवतियों की सहायता के लिए आवाज दो मोबाइल एप सक्रिय है। इससे उन्हें लोकेशन आधारित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान स्थानीय छात्रा अंजना मीणा ने ग्रामीण महिलाओं को स्पीक अप एप की कार्यविधि से अवगत कराया। शनिवार को जागरूकता रथ बघेरा, कणौंज, जूनियां नायकी में भ्रमण करेगा।

Exit mobile version