Site icon Aditya News Network – Kekri News

महेन्द्र प्रधान बने गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष

केकड़ी। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान तहसील इकाई केकड़ी की बैठक भाग्योदय नगर स्थित मंगलम गार्डन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठजन का सम्मान किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर कृष्णानन्द तिवारी मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता श्याम सुन्दर गौड़ ने की। कार्यकारिणी गठन के लिए रामेश्वर प्रसाद गौड़ को प्रभारी एवं अंजनी कुमार उपाध्याय को पर्यवेक्षक बनाया गया। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में महेन्द्र प्रधान को अध्यक्ष, संतोष व्यास को सचिव, संदीप शर्मा को सहसचिव, विनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष, वी.डी. शर्मा व राजेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष, रमेश शर्मा को संगठन मंत्री, कैलाश गौड़ को प्रवक्ता एवं महावीर शर्मा व केदार शर्मा को संरक्षक बनाया गया। महिला कार्यकारिणी में राजेश्वरी शर्मा को अध्यक्ष, सारिका शर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष गौड़ को सचिव, स्नेहलता शर्मा को कोषाध्यक्ष, सीमा शर्मा को संगठन मंत्री एवं सीमा गौड़ को प्रवक्ता बनाया गया। मुख्य अतिथि कृष्णानंद तिवारी ने युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा एवं संगठन कोष की स्थापना करने की बात कही। जिस पर केकड़ी तहसील के गौड़ समाज के सभी व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में रघुवीर प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रहलाद दत्त शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, गोविंद शर्मा, उमाशंकर गौड, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश उपाध्याय, राधामोहन गौड़, रमेश चंद शर्मा, सुनील शर्मा, जुगल गौड़, पवन शर्मा, भगवान शर्मा, मदन लाल शर्मा, लोकेश शर्मा, जेपी शर्मा, अरविंद व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राधेकांत शर्मा, अंशुल गौड़, अक्षय गौड़, राजीव शर्मा, अरविंद, प्रदीप गौड़, पंकज शर्मा, विष्णु,  रामअवतार शर्मा, भरत शर्मा, दुर्गाशंकर, गौरीशंकर, अरुण गौड़, श्यामसुंदर व्यास, प्रतीक शर्मा आदि ने सेवाएं दी । समारोह में केकड़ी तहसील के सभी गांवों से आए गौड़ ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों ने भाग लिया।

Exit mobile version