केकड़ी, 28 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महेश नवमी की पूर्व संध्या पर माहेश्वरी समाज की ओर से रविवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। महेश वाटिका से रवाना हुई रैली को संयोजक टीकमचन्द आगीवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला न्याती, प्रगति मण्डल के संरक्षक शिवप्रकाश मांगधणा, जिला माहेश्वरी सभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष एस.एन. न्याती, नवयुवक मंडल के संरक्षक सतीश मालू, निवर्तमान अध्यक्ष छीतरमल न्याती एवं भागचंद मूंदड़ा ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस महेश वाटिका पहुंच कर सम्पन्न हुई। कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा से रैली का स्वागत किया।
सोमवार को होंगे विविध आयोजन माहेश्वरी मण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा ने बताया कि सोमवार को महेश नवमी महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह पुरानी केकड़ी स्थित माहेश्वरी भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महेश वाटिका पहुंच कर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के बाद महेश नवमी समारोह एवं अभिनन्दन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
महेश नवमी की पूर्व संध्या पर निकाली वाहन रैली, युवाओं एवं महिलाओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी
