Friday, August 15, 2025
Homeसमाजमातमी धुन के साथ निकाला ताजिए का जुलूस, हाइदौस खेल में दिखाए...

मातमी धुन के साथ निकाला ताजिए का जुलूस, हाइदौस खेल में दिखाए करतब, कर्बला में सैराब किए ताजिए

केकड़ी, 29 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कस्बे में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में शनिवार को ताजिए निकाले गए। इस दौरान ढोल-ताशों की मातमी धुन पर जुलूस निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्बला शरीफ पहुंचा, जहां ताजिए सैराब किए गए। युवकों ने हाइदौस खेल में हैरत अंगेज करतब दिखाए। ताजिए के जुलूस में जगह-जगह छबीलें लगाई गई।
केकड़ी: ताजियों के जुलूस के दौरान झण्ड़े लेकर चलते मुस्लिम समाज के युवक।

खुशहाली की कामना की मोहर्रम के मुख्य मुकाम खिडकी गेट से प्रारम्भ हुए ताजिए के जुलूस में नवयुवक मातमी धुनों के साथ हाईदौस खेल रहे थे। चमकदार पन्नियों व गोटा-किनारी की झिलमिलाहट से बने ताजिए लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। कस्बेवासियों ने ताजियों के नीचे से निकलकर खुशहाली की कामना की। बच्चों द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे ताजिए अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे।
केकड़ीः ताजियों के जुलूस के दौरान अखाड़ा प्रदर्शन करते दोनों समुदायों के उस्ताद।

पुलिस बल रहा मौजूद जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घण्टाघर पर दोनों समुदायों के अखाड़ा उस्तादों का साफा बन्धवाकर सम्मान किया। जिसमे उस्ताद नाथूलाल मेघवंशी, टीकमचन्द जैन, बाबूलाल घोसी व नवीन सोनी एवं उस्ताद शहाबुद्दीन, अल्ताफ हुसैन रंगरेज, रहमान व एडवोकेट मोहम्मद हुसैन शामिल है। देर शाम जुलूस भट्टा कॉलोनी स्थित कर्बला शरीफ पहुंचा। जहां ‘या हुसैन-या अली’ के नारों के साथ ताजियों को सैराब किया गया। जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES