Site icon Aditya News Network – Kekri News

मिथ्या प्रचार कर वाहवाही लूट रही कांग्रेस सरकार

केकड़ी। भाजपा शहर मण्डल की ओर से रविवार को घण्टाघर चौराहे पर हल्लाबोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा मिथ्या प्रचार कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार मस्त और प्रदेश की जनता त्रस्त है। आमजन की सुनने वाला कोई नहीं है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की व हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला देहात मंत्री रायचन्द बागड़ी, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, मनोज कुमावत, रामदेव माली आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मिश्रीलाल डसाणियां, रामअवतार सिखवाल, धनराज चौधरी, महेश नायक, संजय बेनीवाल, कैलाश जाट, कमल शर्मा, राजराजेश्वर व्यास, दीपक मित्तल, श्याम सुन्दर शास्त्री, ओमप्रकाश माली, रविन्द्र सिंह, देवव्रत सिंह, धनराज कच्छावा, दाउल सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version