Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजमीनाक्षी बनी फागुन की रानी, महिलाओं ने गाए फाग गीत

मीनाक्षी बनी फागुन की रानी, महिलाओं ने गाए फाग गीत

केकड़ी, 8 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल के तत्वावधान में चन्द्र प्रभु जैन चैत्यालय में फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में ज्योति पाटोदी व निशा पाटोदी ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष सीमा शाह ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फाग गीत गाकर सभी को मस्ती के रंग में सराबोर कर दिया। हाऊजी में वन्दना पाण्ड्या, संतोष पाण्ड्या, चीना कासलीवाल, ज्योति पाटोदी, शालिनी सेठी, नीता कटारिया, मंजू बज व ज्योति जैन ने इनाम प्राप्त किए।

आकर्षक नृत्य ने मोहा मन एक मिनट प्रतियोगिता में खुशबू छाबड़ा व नीता कटारिया विजेता रही। फागुन की रानी का खिताब मीनाक्षी सेठी ने जीता। कविता गंगवाल, चांदनी सोनी, सुनीता पाटनी व सीमा शाह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन सुनीता पाटनी व नीलिमा शाह ने किया। आयोजन में शालिनी सेठी, भावना कासलीवाल, संतोष पाण्ड्या, किरण गंगवाल समेत अन्य ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES