Site icon Aditya News Network – Kekri News

मूलचन्द बने अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन

केकड़ी: कोली समाज की बैठक में मौजूद समाजबंधु।

केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कोली समाज की बैठक डोराई का रास्ता स्थित संस्था भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मूलचन्द महावर को अध्यक्ष, रामप्रसाद नैणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यनारायण गडोरिया को उपाध्यक्ष, घीसा लाल महावर को संरक्षक, दीपक महावर को कोषाध्यक्ष, रामाअवतार खोरवाल को सह कोषाध्यक्ष, किशन लाल कोली को संगठन मंत्री व बाबू लाल राहरिया को सचिव बनाया गया।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य इसी प्रकार राहुल कोली, बजरंग सुनारिया, लक्ष्मीनारायण महावर, रामलाल कोली, अशोक टांकरिया, सीताराम महावर, रतन लाल कोली, कन्हैया लाल कोली, भारत कुमार नैणा, लादूराम कोली, टीकम महावर, अन्नु कोली, मुकेश गोठवाल, कैलाश फतेहपुरिया, गोपाल लाल महावर, कल्याण महावर, गोवर्धन महावर, रामनिवास कोली, कैलाश महावर, नाथुलाल महावर व नन्दराम महावर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। संचालन व्याख्याता रामनिवास कोली ने किया।

Exit mobile version