Sunday, July 6, 2025
Homeदेशमेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है...

मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है…

केकड़ी, 13 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को विभिन्न गांवों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। समीपवर्ती ग्राम सांकरिया में युवा साथियों के सहयोग से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई खगेन्द्र चौधरी, दिनेश जांगिड़, योगराज सिंह, महावीर सेन, भागचन्द चोधरी, चरण सिंह, देवराज, प्रधान जाट, सुरेश प्रजापत, छोटू रेगर, पप्पू चाड़ आदि ने की। संस्था प्रधान सांवतराम बैरवा ने कहा कि तिरंगा झण्डा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। संचालन शारीरिक शिक्षक जोरावर सिंह गौड़ ने किया।

केकड़ीः समीपवर्ती गुलगांव में तिरंगा रैली निकालते स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण।

हमारा तिरंगा हमारी शान इसी प्रकार ग्राम गुलगांव में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चें 75 फीट लम्बा तिरंगा हाथ में लेकर चल रहे थे। इस दौरान यात्रा मार्ग हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे, आओ मिलकर करें सम्मान-हमारा तिरंगा हमारी शान आदि नारों से गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
केकड़ीः समीपवर्ती गुलगांव में 75 फीट लम्बा तिरंगा झण्डा लेकर रैली निकालते स्कूली बच्चे।

इन्होंने किया सहयोग आयोजन में सरपंच नीरज चौधरी, पूर्व सरपंच नरपत सिंह, पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र जैन, दिनेश गौतम, अशोक मित्तल, द्वारका प्रसाद चंदेल, सीमान्त शर्मा, हरचंद रेगर, रामदेव रेगर, देवेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूर्यदेव सिंह, सत्यनारायण जाट, दिनेश जाट, दिनेश वैष्णव, सियाराम वैष्णव, रामपाल खटीक, रामप्रसाद बैरवा, चेतन रेगर, सूरजकरण रेगर, बनवारी रेगर, विशाल दरोगा, भरत सिंह दरोगा, राजेन्द्र कुम्हार, ओमप्रकाश कहार, भागचंद रेगर, अंकित मीणा, रशीद खान, फारुख मोहम्मद, सद्दीक खान सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।

विहिप व बजरंग दल की तिरंगा यात्रा रविवार को देश की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल केकड़ी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। तिरंगा यात्रा अपरान्ह 4 बजे नगर पालिका रंगमंच से प्रारम्भ होगी। जो चौपाटी, तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घण्टाघर, सदर बाजार, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मन्दिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट, हरिजन बस्ती, भेरू गेट, सरसडी गेट, पाल टाकीज रोड, ब्यावर रोड चौराहा, पेट्रोल पंप, कोर्ट केम्पस होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न होगी। तिरंगा यात्रा के बाद अखण्ड भारत दिवस मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES