Site icon Aditya News Network – Kekri News

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर—घर पहुंचाने का किया संकल्प

दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत करते भाजपा नेता।

केकड़ी, 25 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठक बुधवार को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में मंडल प्रवासी व अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सुदर्शन इंदौरिया के मुख्य आतिथ्य एवं पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने की। शुरुआत में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुदर्शन इंदौरिया ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत बूथ संरचना व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करना है। इसी के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्ण तैयारी के साथ काम करना है तथा भाजपा को बहुमत के साथ सरकार में लाना है।

भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि 29 तारीख़ रविवार को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम बूथ स्तर पर प्रसारित करना है तथा 30 तारीख को मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 साल पूर्ण होने की उपलब्धि पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। संचालन महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया ने किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला उपाध्याक्ष महेश बोयत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश नागा, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया, कैलाश चौधरी, सुरेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि दशरथ साहू, सत्यनारायण माली, प्रीतम जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, विनोद गोठरवाल, विनोद विजय, रोहित जांगिड़, बंटी माली, दीपू सिंह बड़वा, केदार साहू, हर्ष व्यास, जय सैनी, मेघराज सैनी, रामप्रसाद, शंकर नागा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version