Tuesday, January 20, 2026
Homeविविधमौसम ने खाया पलटा, तापमान में आई गिरावट

मौसम ने खाया पलटा, तापमान में आई गिरावट

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): उपखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार शाम को मौसम के अचानक पलटने से दिन का तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। इस दौरान कुछ देर तक अंधड़ भी चला तथा शहर की बिजली भी काफी देर तक गुल रही। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम चार बजे बाद आसमान में घटाटोप अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ अंधड़ चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान दिन का तापमान 29 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री रह गया। शाम को लगभग साढ़े पांच बजे बाद बूंदाबांदी शुरु हो गई। बूंदाबांदी के कारण वातावरण में ठंडक महसूस हुई।

RELATED ARTICLES