केकड़ी, 21 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपा शहर मण्डल केकड़ी के तत्वावधान में अजमेर रोड संतोष नगर स्थित मसल मेनिया जिम पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक कन्हैया लाल प्रजापत ने सामूहिक योगाभ्यास करवाया। वक्ताओं ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि निरंतर व नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। मन मस्तिष्क शांत रहता हैं। योग करना मानव जीवन के लिए बहुत ही गुणकारी है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, कार्यक्रम संयोजक विनोद गोठरवाल, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, एससी मोर्चा महामन्त्री संजय बेनीवाल, विश्व हिंदू परिषद के चन्द्रप्रकाश विजय, भैरूलाल साहू, अनिल चौधरी, राहुल चंचलानी, अशोक चौधरी, घनश्याम, हरिओम सिंह, दिलदार गुरु, सूर्यप्रताप सिंह, बृजेश टांक, अमितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर स्थित शक्ति केन्द्र पर भी योगाभ्यास किया।
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं योजना मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता अनिल कुमार गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक कैलाशचन्द रांटा ने योग व प्राणायाम के विभिन्न आसन करवाए। कार्यक्रम में मानसिंह कनौजिया, बृजेश शर्मा, योगेंद्र सिंह रावत आदि ने सहयोग किया। संचालन सुनील वर्मा ने किया।
यह भी देखें— योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, योग है रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी
https://adityanewsnetwork.com/योग-है-स्वास्थ्य-के-लिए-ला/

