केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): इस साल सावन पूर्णिमा तिथि दो दिन 11 और 12 अगस्त को है। जिसकी वजह से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाए। दरअसल हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो जाएगी और 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। जिसको देखते हुए रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को ही मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा पर भद्रारहित काल में मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। लेकिन इस सावन सावन पूर्णिमा पर पूरे दिन भद्राकाल का साया रहेगा।
मो. 9001143737
गुजराती मोहल्ला पुरानी केकडी निवासी पंडित हितेश व्यास (भीम) के अनुसार 11 अगस्त 2022 गुरुवार को रक्षाबंधन का मुहूर्त दोपहर 12:32 बजे से 2:09 बजे तक, दोपहर 2:09 से 3:47 बजे तक, सायंकाल 5:24 से 7:01 तक, रात्रि 7:01 बजे से 8:24 तक तथा रात्रि 8:24 से 9:47 तक रहेगा। व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा है, परंतु मकर का चंद्रमा होने के कारण भद्रा का दोष पृथ्वी लोक पर नहीं है। रक्षाबंधन के दिन भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी। ऐसे में इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं पड़ेगा।
रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब है राखी बंंधवाने का शुभ मुहूर्त
