केकड़ी, 14 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां रामानन्द पीठ सन्त सेवा आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन रघुवीर दास महाराज चौसला कॉलोनी मेवदाकला के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने संत महावीर दास त्यागी की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरित किया। इस दौरान राकेश पारीक को सर्वसम्मति से रामानन्द कोट आश्रम का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर विजय सोनी, कैलाशचन्द उपाध्याय, रामनारायण गोगावत, उदयलाल माली, रमेश वैष्णव, भंवरलाल डागा, चन्दू पंडित, सुमन्त चोटिया, सम्पत पारीक, धनराज कुम्हार, ओमप्रकाश पाराशर, बन्नालाल कुम्हार, सुदेश पाराशर, सुरेश वेद, आलोक पारीक, दशरथ तेली, हितेश व्यास भीम, हरजीराम माली, लोकेश पारीक, प्रीतम जैन समेत अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

राकेश पारीक बने रामानन्द कोट आश्रम के अध्यक्ष

राकेश पारीक, अध्यक्ष, रामानन्द कोट आश्रम, केकड़ी
