Site icon Aditya News Network – Kekri News

राजपूत समाज ने दी लोकेन्द्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि

केकड़ी: कालवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते राजपूत समाज के लोग।

केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में रविवार को स्व लोकेन्द्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कालवी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर राजपुत सभा अजमेर के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, क्षत्रिय सभा केकड़ी के अध्यक्ष नरपत सिंह, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत पीपलाज, अम्बिका चरण सिंह, प्रभाकरण सिंह शक्तावत, दशरथ सिंह भराई, शंकर सिंह गौड़, चन्द्रवीर सिंह, भगवान सिंह, श्रवण सिंह सापण्दा, भरत सिंह, देवराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, शक्ति सिंह, रविन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, ब्रजराज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन बहादुर सिंह शक्तावत ने किया।

Exit mobile version