Site icon Aditya News Network – Kekri News

राजस्थान की जनता को महंगाई राहत कैम्प की नहीं, कांग्रेस सरकार से राहत की जरूरत

केकड़ी: भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़।

केकड़ी, 25 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि महंगाई राहत कैंप झूठ का पुलिंदा है। राजस्थान में बढ़ी हुई महंगाई का कारण खुद कांग्रेस है। आमजन को कांग्रेस से राहत चाहिए। वे गुरुवार को राजपुरा रोड स्थित आदिनाथ वाटिका में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जनता चार साल का हिसाब लेने के लिए तैयार बैठी है। आने वाले चार महीनों तक भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।
ईआरसीपी पर भ्रमित कर रही सरकार ईआरसीपी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को भ्रमित कर रही है। गहलोत सरकार राजस्थान में ईआसीपी लाना चाहती है तो उन्हें पूर्व में लगाए गए आक्षेप वापस लेने चाहिए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर में 31 मई को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया तथा जिम्मेदारियों का वितरण किया।
केकड़ी: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का माला पहना कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

रैली को सफल बनाने की बनाई रणनीति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अधिक से अधिक आमजन को लेकर आने के लिए प्रेरित किया। देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कार्यकर्ताओं को 2023 व 24 के चुनाव के लिए कमर कसने एवं रैली में मंडलों एवं शक्ति केंद्रों को आधार बनाकर कार्यकर्ताओं व आमजन को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य दिया।
ये रहे मंचासीन इस दौरान जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवाला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया, पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, गोपाल धोबी, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, डॉ. मिथिलेश गौतम, देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, रिंकू कंवर राठौड़, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
केकड़ी: बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

ये रहे मौजूद इस मौके पर लघु उद्योग जिला प्रकोष्ठ संयोजक अनिल मित्तल, आंदोलन जिला सह संयोजक वीरभद्र सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख महेश बोयत, आईटी प्रमुख सूरज वैष्णव, नासिर मंसूरी, सावर पंचायत समिति उपप्रधान प्रभाकरण सिंह, केकडी पंचायत समिति उपप्रधान राजू धाकड़, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, आशा कंवर, जिला महामंत्री इंदु मित्तल, जिला मंत्री दमयंती जोशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, दुर्गेश प्रजापत, सदारा सरपंच गोविंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
केकड़ी: बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

ये भी रहे मौजूद बैठक में बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, कादेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खीची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, शहर महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, कमल सांखला, शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, बलराज मेहरचंदानी, रामनिवास तेली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।

Exit mobile version