केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास ने केकड़ी निवासी सेवानिवृत्त सहायक पुलिस निरीक्षक रामप्रसाद उपाध्याय को संस्थान का केकड़ी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उपाध्याय के मनोनयन पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष जताया है।
रामप्रसाद उपाध्याय बने केकड़ी जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के कल्याण के लिए करेंगे कार्य
