Site icon Aditya News Network – Kekri News

रामस्नेही संत बक्शीराम का निधन, श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर

रामस्नेही संत बक्शीराम महाराज (फाइल फोटो)

केकड़ी, 7 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां पुरानी केकड़ी स्थित रामद्वारा में विराजित रामस्नेही संत बक्शीराम महाराज का शनिवार को अलसुबह असामयिक निधन हो गया। संत बक्शीराम महाराज पिछले कई वर्षों से रामद्वारा में रह रहे थे। महाराज के निधन का समाचार मिलते ही रामद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

अंतिम दर्शन के लिए रखी रामस्नेही संत बक्शीराम महाराज की पार्थिव देह।

रामानन्द कोट आश्रम में होगा अंतिम संस्कार महाराज की बैकुंठी यात्रा दोपहर 12.15 बजे निकाली जाएगी। जो रामद्वारा से आरम्भ होकर सूरजपोल गेट, माणक चौक, चारभुजा मंदिर, लोढ़ा चौक, खिड़की गेट, सदर बाजार, घण्टाघर, देवगांव गेट होते हुए रामानन्द कोट आश्रम पहुंचेगी। यहां रामस्नेही संत रंगराम महाराज की समाधि के समीप संत बक्शीराम महाराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version