केकड़ी, 31 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बड़े तालाब की पाल पर स्थित रामानन्द कोट आश्रम में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर वहां रखा सामान आदि चोरी कर लिया। संत रघुवीर दास ने केकड़ी शहर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दो माह पहले आश्रम के संत महावीर दास त्यागी का निधन हो गया था। तभी से वे तथा आश्रम से जुड़े भक्तगण आश्रम की देखरेख कर रहे है। पिछले कुछ समय से वे राणक्या बालाजी गए हुए थे। बीती रात अज्ञात चोरों ने आश्रम के ताले तोड़ दिए तथा अन्दर प्रवेश कर वहां रखा सामान अस्त—व्यस्त कर दिया। चोरों ने यहां रखा सामान भी चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आश्रम पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की सूचना मिलने पर आश्रम पहुंचे रामनारायण गोगावत, विजयकुमार सोनी, भंवरलाल डागा, कैलाश चन्द उपाध्याय, उदयलाल माली, राकेश पारीक, चन्दू पंडित, सुमन्त चोटिया, महावीर प्रजापत, हंसराज प्रजापत, धनराज प्रजापत, यज्ञनारायण सिंह आदि ने घटना के प्रति आक्रोश जताया। इनका कहना रहा कि संतों की अनुपस्थिति में आश्रम के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। संभवतया इन्हीं असामाजिक तत्वों में से किसी ने चोरी की घटना की है।
रामानन्द कोट आश्रम में चोरों का पगफेरा
