Site icon Aditya News Network – Kekri News

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

केकड़ी: पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते प्रधान होनहार सिंह राठौड़।

केकड़ी, 15 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत समिति सभागार में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्जवलन से की। सहायक विकास अधिकारी रमेश चन्द गुर्जर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा सतत विकास के 9 लक्ष्यों के बारे में बताया।

प्रोजेक्टर से किया सचित्र प्रस्तुतीकरण सहायक अभियन्ता राजीव वल्लव मिश्रा ने पंचायतीराज, स्थानीय स्वशासन एवं 73वें संविधान संशोधन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी आनन्दपाल ने संविधान की 11वीं अनुसूची 29 विषय विभाग पर चर्चा की। सुमन बोगावत ने सतत विकास थीम 2 के बारे में बताया। एमआइएस देवलाल गुर्जर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सतत विकास थीम का सचित्र प्रस्तुतीकरण किया।

Exit mobile version