केकड़ी, 12 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी की ओर से बुधवार को विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा मुख्य अतिथि एवं नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता लॉयन्स क्लब केकड़ी के अध्यक्ष अरविन्द नाहटा ने की। शुरुआत में अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।
केकड़ी: शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा।
लॉयन्स क्लब ने बढ़ाया शिक्षकों का गौरव समारोह को संबोधित करते हुए रघु शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में सभ्य समाज का निर्माण करता है। आज ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता है जो छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों को पुनः प्रतिस्थापित कर सके। लायंस क्लब ने ऐसे ही शिक्षकों का सम्मानित कर समाज में उनका गौरव बढ़ाया है। समारोह में 51 शिक्षकों का सम्मानित किया गया। जिसमे 8 प्रधानाचार्य, एक सेवानिवृत प्रधानाचार्य, दो उप प्रधानाचार्य, 12 व्याख्याता, 15 वरिष्ठ अध्यापक, एक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एक लोक जुम्बिश कार्मिक, एक शारीरिक शिक्षक एवं एक प्रबोधक शामिल है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन समारोह की शुरुआत में प्रोजेक्ट चेयरमैन एस.एन. न्याती ने स्वागत उद्बोधन दिया। बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। सम्मानित शिक्षकों को डॉ. रघु शर्मा ने स्मृति चिन्ह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेश गुप्ता ने दुपट्टा, सचिव अनिल बंसल ने कलम एवं कोषाध्यक्ष भरत महेश्वरी ने श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सोनी, पुरुषोत्तम गर्ग, पदम रांटा, विनय कटारिया, अनिल दत्त शर्मा, निरंजन चौधरी, जगदीश फतहपुरिया, आशाराम आसाराम जांगिड़, संजय कुमार जैन सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन संतोष विजय ने किया।