Tuesday, January 20, 2026
Homeसामाजिकवाहन रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

वाहन रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केकडी सेवा केंद्र द्वारा गुरुवार को दिवंगत बी.के. सुषमा दीदी की प्रथम पुण्यतिथि पर सड़क सुरक्षा के तहत वाहन रैली निकाल कर जागरुकता का सन्देश दिया गया। वाहन रैली की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान संस्थान की ओर से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। कस्बेवासियों ने रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। ब्रम्हाकुमारी से जुड़ी बहनों ने बताया कि आजकल के युवा वाहन चलाते समय नियमों की पालना नहीं करते। नियमों की पालना नहीं करने के कारण कई युवा असमय काल का शिकार बन जाते है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट लगाने तथा सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेेरित किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES