Site icon Aditya News Network – Kekri News

वरिष्ठजन का पार्टी के विकास में अमूल्य योगदान, सतत विकास के लिए लेना होगा अनुभवों का लाभ

केकड़ी भाजयुमो द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित वरिष्ठजन एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके विकास में वरिष्ठजन की अहम भूमिका है। पार्टी का सतत विकास करने के लिए हमें इनके अनुभवों का लाभ लेना होगा। वे सोमवार को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में भाजयुमो द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन अपने—अपने क्षेत्र में कार्य कुशल है। उनकी कार्यकुशलता का लाभ पार्टी को अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य पवित्र और सराहनीय है। इससे अच्छा कार्य करने वाले प्रोत्साहित होंगे। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि बुजुर्ग अनुभवों से भरे है। उनके पास जीवन का अनुभव है। किन्तु आज स्थिति यह है कि उनके अनुभवों का लाभ कोई नही लेना चाहता। जिन्हें जीवन का सबसे कम अनुभव है। वही निर्णय कर रहें है। हमें बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। भाजयुमो के देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि सीनियर सिटीजन हमारे गौरव है। इनसे हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि आने वाली पीढ़ी बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान करना सीखे और इनके अनुभव का लाभ लेकर जीवन सफल बनाएं। विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के क्षेत्र में साझेदारी करने का काम बुजुर्गों ने किया है। जिन बुजुर्गों की छाया में हम बड़े होते हैं, उनकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। यह समाज के लिए चिंता का विषय है कि हम बड़े होकर उन्हीं बुजुर्गों को सम्मान देने से बचते हैं। इस बात को सदैव याद रखना जाना चाहिए कि वरिष्ठजन हमारे लिए हमेशा सम्माननीय होते हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल विनायका आदि मंचासीन रहे। शुरुआत में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देववृत सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री खुशवंत व्यास, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, रविंद्र सिंह, वीर सावरकर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष पवन साहू, बजरंग मंडल अध्यक्ष गुमान गुर्जर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष मुकेश लौहार, बावन माता मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह, बावन माता मंडल संयोजक आदित्य शर्मा, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्षों ने अतिथियों का माल्यार्पण किया तथा दुपट्टा व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

केकड़ी भाजयुमो द्वारा आयोजित समारोह में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के 51 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। युवा मोर्चा संयोजक एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी ने आभार जताया। संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। इस मौके पर राजवीर भीचर, रामेश्वर गोस्वामी, महेश शर्मा, कालूराम फौजी, सत्यनारायण गुर्जर, हनुमान धाकड़, धनराज नायक, महेश बोयत, महेश नायक, श्रीराम आचार्य, पूनम कंवर, दमयंती जोशी, धनराज जाट, मिश्रीलाल डसानियां, धनराज कच्छावा, रामदेव माली, सुरेश कुड़ी, रामघनी देवी, बलराज मेहरचंदानी, किशनलाल डसानियां, कमल सांखला, अर्जुन सिंह शक्तावत, रोहन राठी, महावीर साहू, सुरेश साहू, संजय बेनीवाल, रामजस जाट, सुखलाल जाट, सांवरलाल जाट समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version